Makarsakranti and lohadi
मकर संक्रांति 2020: लोहड़ी और मकर संक्रांति अपनों के बीच बांटे तिल और गुड़ की मिठास, जानें कैसे बनते हैं इनके टेस्टी लड्डू
Makar Sankranti and Lohri 2020: मकर संक्रांति हो या लोहड़ी का पर्व दोनों ही त्योहारों में तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन करने का विधान बताया गया है। तिल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, अमीनो एसिड, ऑक्जेलिक एसिड, विटामिन बी, सी और ई होता है। वहीं गुड़ में सुक्रोज, ग्लूकोज और खनिज तरल पाए जाते हैं। दोनों के कॉम्बिनेशन से जब ये लड्डू बनकर तैयार होते हैं तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं। इस साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी और मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जा रही है। ऐसे में अपने त्योहार को खास बनाने के लिए घर पर ही बनाए ये टेस्टी तिल के लड्डू।
साम्रगी-
तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिए)
तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिए)
तिल के लड्डू बनाने की विधि-
-तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद कढ़ाई गरम करके तिल कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें। तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लें।
-इसके बाद दूसरी कढ़ाई में मावा हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-इसके बाद मावा, पिसे हुए तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लें। आपका लड्डू का मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है।
-इस मिश्रण से लड्डू की शेप के लड्डू बना लीजिए। इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खाया जा सकता है।

Comments
Post a Comment